आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए है कि अपने आप को समय ही नहीं दे पाते है | जिसकी वजह आज के युग में अधिकतर लोगो को शारीरिक (Physical) और मानसिक (Mental) दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | आज के समय में हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती बन कर जो उभर रही है वो है अच्छी सेहत और संतुलित बने रहना | वैसे देखा जाये तो यह इतना मुश्किल काम नहीं है बस हमें कुछ छोटी छोटी बातो का ध्यान रखना होता है और जीवन शैली (Lifestyle) में बदलाव लाने के लिए आपको थोड़ा सा सुधार करना पड़ेगा | इस से ना सिर्फ आपका जीवन बेहतर बनेगा बल्कि आप हेल्दी (Healthy) भी रहेंगे |
10 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जीवन जीनें के तरीकें:
इस पोस्ट में हम आपको Healthy Lifestyle के ऐसे 10 महत्वपूर्ण टिप्स (Tips) दे रहे हैं, जो ना केवल आपके जीवन को बेहतर बनाएंगे बल्कि आपकी जीवन शैली (lifestyle) में महत्वपूर्ण और उपयोगी बदलाव भी लाएंगे:
1. सकारात्मक सोच (Positive Thinking):
जीवन में अपनी सोच का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है | जैसा हम सोचते है हमारा व्यक्तित्व वैसा ही हो जाता है | इस लिए हमेशा अपनी सोच सकारात्मक (Positive) रखे और नकारात्मकता (Negativity) को जितना हो सके अपने से दूर ही रखे | नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूरी बना कर ही रखे क्योंकि वो आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा (Negetive Energy) भरने की कोशिश करते है | इसलिए आप को Healthy lifestyle जीने के लिए पॉजिटिव होना बहुत जरूरी है |
2. पर्याप्त नींद ले (Get Enough Sleep):
आजकल लोगो की जीवनशैली ऐसी हो गयी है कि वो रात को देर से सोना पसंद करते है जिससे की वो पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं ले पाते है | पर्याप्त नींद ना लेने से वर्क एफिशिएंसी (work efficiency) और प्रोडक्टिविटी (Productivity) पर भी काफी फ़र्क़ पड़ता है | आपके स्वाभाव में चिड़चिड़ा पन आ जाता है, जो की आपकी जीवन शैली (lifestyle) पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है | इसलिए हमें अपनी जीवनशैली बेहतर बनाने के लिए हमें पर्याप्त नींद लेनी चाहिए | रात को जल्दी सोये और सुबह जल्दी उठ जाये |
3. व्यायाम और योग (Exercise & Yoga):
हमें बेहतर जीवन शैली के लिए कुछ समय शारीरिक व्यायाम और योग के लिए भी निकलना होगा क्योंकि शारीरिक व्यायाम और योग हमें ना केवल अनचाहे रोगो से दूर रखता है बल्कि ये हमें मानसिक शांति भी प्रदान करते है |
4. अपने को साफ़ रखे (Keep Yourself Clean):
रोज दांतो को ब्रश करे, रोजाना स्नान करे, साफ सुथरे कपडे पहने तथा अपने हाथो को समय समय पर धोते रहे | साफ़ सफाई का अपने जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है | शरीर में पसीने और गंदगी की वजह से हमें बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जिस से की हमारी रोजमर्रा की जिंदगी अस्त व्यस्त हो जाती है इसलिए जितना हो सके अपने को साफ़ रखे |
5. टू डू लिस्ट अपडेट करें (Update to Do List):
यह आज के समय में बहुत बड़ी समस्या है | हमें दिन में कौन कौन सा काम करना है उसके बारे में कोई प्लानिंग नहीं होती जिसकी वजह से कई बार कई महत्वपूर्ण काम पेंडिंग रह जाते है, जो हमें मानसिक रूप से परेशान कर देते है | इसलिए हमें दिन भर में जो भी काम करना है उसकी लिस्ट बनाये, ताकि सारे काम अच्छे से और समय पर पूरे हो जाये |
6. पढ़ने की आदत डाले (Get used to Reading):
हमें रोजाना कोई अच्छा सा साहित्य, कोई अच्छी किताब या फिर अपनी पसंद का कुछ भी जरूर पढ़ना चाहिए | यह आपके ज्ञान को बढ़ाने के साथ साथ आपकी रचनात्मकता (Creativity) को भी बढ़ाता है | पढ़ने की आदत डालने से आपके सकारात्मकता (Positivity) आती है और आपका सोचने का दायरा बढ़ जाता है जिस से आपके दिमाग में नए – नए आइडियाज (Ideas) भी आते है |
7. परिवार के साथ समय बिताएं (Time Spend with Family):
आजकल व्यस्त दिन चर्या के चलते हम अपने परिवार को समय नहीं दे पाते है, जिससे पारिवारिक सदस्यों के बीच दूरिया बढ़ जाती है | इस वजह से हमें जो मानसिक शांति है वो नहीं मिल पाती है | इसलिए हमेशा अपने मोबाइल पर ही न बिज़ी रहें | जब भी समय मिले परिवार के साथ वॉक वगैरह पर जाएं और कुछ समय निकाल कर परिवार जनो के साथ एन्जॉय करे | यह आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा |
8. स्वस्थ भोजन का चुनाव करे (Choose Healthy Food):
जंक फूड को या तो अवॉयड करे या फिर कम खाएं यह न स़िर्फ मोटापा बढ़ाता है, बल्कि इससे कैंसर का खतरा भी रहता है | हमें खाने में स्वस्थ भोजन का ही चुनाव करना चाहिए और खाना हमेशा आराम से चबा-चबाकर ही खाना चाहिए | यह आपकी सेहत और पाचन शक्ति दोनों के लिए फायदेमंद होगा |
9. अपने को अपडेट रखे (Update Yourself):
हमें अपने को हमेशा अपडेट रखना चाहिए | अपने आस – पास क्या हो रहा है, देश – दुनिया में क्या चल रहा है इन सब की जानकारी हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है | इसलिए अपनी जानकारी अपडेट रखने के लिए अख़बार (News Paper) ज़रूर पढ़ें, न्यूज़ (News) देखें |
10. अपने काम में आंनद ले (Enjoy Your Work):
आप किसी काम में अपना 100% कब दे पाते है जब वो काम आपकी पसंद का होता है और वही दूसरी और आप अगर किसी काम को बोझ समझ कर करते है तो आप उस काम को उतना अच्छे से नहीं कर पाते है | इसलिए ये जरूरी है की आप को जो भी काम मिला है उसे आपको करना तो है ही तो क्यों ना उस काम को आनंद के साथ किया जाये ताकि वो काम आपको बोझ ना लगे |
कमेंट्स