हेल्थ कैसे बनाएं जानिए : सेहत अच्छी रखने के बेहतरीन टिप्स

हेल्थ कैसे बनाएं जानिए : सेहत अच्छी रखने के बेहतरीन टिप्स

हेल्थ कैसे बनाएं जानिए सेहत अच्छी रखने के बेहतरीन टिप्स

हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें

आजकल के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। समय की कमी और अनियंत्रित खान-पान के कारण लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए निम्नलिखित उपाय कारगर साबित हो सकते हैं:

हमेशा प्रातः काल जल्दी उठे

आजकल लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके लिए रात को सोने का निश्चित समय निकालना मुश्किल हो गया है जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पहले के समय में लोग रात को जल्दी सोते थे और सुबह प्रातःकाल में उठकर काम में लग जाते थे। इससे उनका शरीर भी स्वस्थ रहता था, क्योंकि सुबह के समय उठने से उस समय प्रवाहित होने वाली हवा हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती थी। इसलिए हमें सुबह के समय जल्दी उठना चाहिए ताकि हम गंभीर बीमारियों से अपने आप को बचा सकें। वेद में भी इस बात का वर्णन किया गया है कि व्यक्ति को 4:00 से 5:00 बजे के बीच उठना जाना चाहिए।
fff

सुबह के समय पानी पिए

सुबह उठने के बाद पानी पीना आवश्यक है, क्योंकि इससे आपके शरीर में मौजूद नकारात्मक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो पानी के साथ जीरा, सौंफ, नींबू पानी और शहद को मिलाकर एक मिश्रण बना सकते हैं और इसे नियमित रूप से पीने से आपके शरीर से सभी अवांछित पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाएंगे। इससे आपका शरीर सदैव स्वस्थ रहेगा, खासकर यदि किसी व्यक्ति को पेट संबंधी समस्या हो तो वह सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से पेट संबंधी समस्या से राहत पा सकता है।
water

योगा या व्यायाम करें

योगा या कसरत को नियमित रूप से करने से आपका शरीर सदैव स्वास्थ्यपूर्ण, फिट और स्वस्थ रहेगा। योगा के अभ्यास से आपको विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं। इसलिए व्यक्ति को योगा या कसरत का नियमित अभ्यास करना चाहिए। यदि आप रोजाना योगा या कसरत का अभ्यास करते हैं तो आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ेगा।
yoga

पोषक युक्त नाश्ते का सेवन करें

आज के समय में बहुत से लोग बिना नाश्ता किए ही ऑफिस जाने की आदत रखते हैं, जिससे उनके शरीर में अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और उन्हें थकावट महसूस हो सकती है। इसलिए सुबह के समय आपको पौष्टिक भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जैसे अंडा, काजू, बादाम, अखरोट, पनीर, ताजे फल, दलिया, ड्राई फ्रूट्स आदि। इन पदार्थों में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इन खाद्य पदार्थों का सेवन करके आप अपने शरीर को मजबूत और ऊर्जावान बना सकते हैं, जिससे आपकी पर्सनालिटी भी चमकेगी।

nasta

तनाव को कम करें

आज के समय में लोग इतनी भाग दौड भरी जिंदगी जी रहे हैं कि उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए समय नहीं मिलता। तनाव और स्ट्रेस जैसी चीजें हर किसी को प्रभावित करती हैं। आज की तारीख में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो तनाव के बारे में पीड़ित नहीं होता। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको अपने मन को एक जगह केंद्रित करना होगा। तनाव को कम करने के लिए आप मेडिटेशन और योग की मदद ले सकते हैं।

tanav

 

पानी का अधिक सेवन करें

अगर आप अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने दैनिक दिनचर्या में पानी का अधिक मात्रा में सेवन करें इसका सबसे बड़ा फायदा होता ये है कि आपके शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होगी इससे आपके शरीर में किसी प्रकार की कोई भी गंभीर बीमारी उत्पन्न नहीं होगी दिनभर में आपको कम से कम 8 गिलास पानी जरूर सेवन करना चाहिए।
water

फास्ट या जंक फूड ना खाएं

आज के समय में अधिकांश युवा फास्ट फूड और जंक फूड को बहुत अधिक पसंद करते हैं, लेकिन इसे खाने से उनके शरीर में अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आपको कभी भी फास्ट या जंक फूड खाने से बचना चाहिए, जैसे पिज्जा, बर्गर, रोल आदि। जंक फूड का अधिक सेवन करने से व्यक्ति को मधुमेह, मोटापा, दिल संबंधी समस्याएं और अन्य बीमारियाँ हो सकती हैं।
food

पेट को स्वस्थ रखें

यदि किसी व्यक्ति का पेट स्वस्थ नहीं होता है, तो उसे अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, अगर आप अपने जीवन भर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको अपने पेट का सेवन स्वस्थ रखने के लिए ध्यान देना चाहिए। आप केला, चुकंदर, दलिया, सेब, दही आदि खाएं, क्योंकि इन सब में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके पेट को हमेशा निरोग और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
stomach

हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें

जो लोग हरी सब्जियों का अधिक सेवन करते हैं, वे Non-Veg यानी मांस और मछली का सेवन करने वाले लोगों की तुलना में अधिक उम्र जीते हैं। इसका मुख्य कारण है कि हरी सब्जियों में मिलने वाले मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट आदि आवश्यक पोषक तत्व इंसान की उम्र को बढ़ाते हैं और उन्हें अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं। इसलिए, यदि आप अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोजाना खाने में ताजी हरी सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करें।
vegetable

पर्याप्त नींद ले

एक व्यक्ति को प्रतिदिन 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है, यदि वह इससे कम नींद लेता है, तो उसे स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार के गंभीर नुकसान हो सकते हैं। नींद की कमी से तनाव, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आपको प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में नींद लेना जरूरी है।
ssss

शराब और सिगरेट का सेवन ना करें

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि शराब और सिगरेट का सेवन करना हमारे शरीर के लिए घातक है उसके बाद भी कई लोग ऐसे हैं जो शराब और सिगरेट का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं जिसके कारण ऐसे लोगों की जान भी चली जाती है. इसलिए आप अगर आप अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते हैं। तो आप शराब और सिगरेट जैसे नशीले पदार्थो का सेवन बिल्कुल ना करें. सबसे बड़ी बात है कि शराब और सिगरेट पीने वाले लोगों को फेफड़े और लीवर संबंधित गंभीर बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
dd

क्या है कैंसर? : क्या आप जानते हैं ?,कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी, रेडिएशन या सर्जरी से किया जा सकता है।...और पढ़ें...

Health बनाने के लिए क्या खाएं?

हेल्थ बनाने के लिए आप अपने डेली रूटीन में निम्नलिखित प्रकार के चीजों को सेवन जरूर करें जिसका विवरण में आपको नीचे बिंदु अनुसार दूंगा जो इस प्रकार है।

  • मांस-मछली
  • दूध
  • दही
  • पनीर
  • पालक
  • मशरूम
  • ताजे फलों का जूस
  • ताजी हरी सब्जियाँ
  • सूखे मेवे
  • ड्राई फूड जैसे काजू, बादाम, किसमिस, अखरोट इत्यादि।
अच्छी सेहत न बनने के कारण
  • आपके भोज्य पदार्थो भरपूर पोषक तत्वों की कमी होना
  • Digestive System की कमजोरी, खाना सही तरीके से नहीं पचना
  • सही से भूख न लगना
  • हमेशा बीमारियों से घिरे रहना
  • हमेशा चिंता, तनाव में रहना
  • लिवर से जुड़ी समस्याएं का होना
  • हार्मोन संबंधी समस्याएं का होना
कौन-कौन सी चीजों का सेवन ना करें?
  • चीनी से बने हुए चीजों का अधिक मात्रा में सेवन ना करें इससे आपके शरीर पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।
  • चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट इत्यादि का सेवन कम करें।
  • तेल से बने हुए भोज पदार्थ का सेवन कम करें।
  • मैदा और उससे बने हुए चीजों का आप तो बिल्कुल ही सेवन ना करें।
  • खाना खाने के बाद आप थोड़ा समय के लिए जरूर टहलें एक जगह पर बैठे ना।
  • एक बार में अधिक भोजन ना करें।

गर्मी में बेहतर सेहत के टिप्स : गर्मी में बेहतर सेहत के टिप्स,गर्मी में बेहतर सेहत के टिप्स...और पढ़ें...

कमेंट्स

Disclaimer :

इस वेबसाइट में सेहत, लाइफस्टाइल, टेक्नॉलजी, मोटिवेशनल, फैक्ट्स, ट्रेंडिंग, ज्योतिष-वास्तु, भाषा, जोक्स, GK, धर्म, सामाजिक जीवन, राजनीति और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर लेख उपलब्ध हैं। इन विषयों को बेहतर ढंग से सीखने और समझने में आपकी मदद करने के लिए लेख सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ लिखे गए हैं। यह वेबसाइट दुनिया में अच्छे हास्य और दयालुता को बढ़ावा देने के लिए भी बनाई गई है। हम कभी भी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करते जिन्हें गलत या अनुपयुक्त माना जा सकता है। यहां पोस्ट किए गए सभी लेख दूसरों को अच्छा महसूस कराने में मदद करने के उद्देश्य से लिखे और प्रकाशित किए गए हैं। उसके बावजूद अगर कहीं गलती होती है तो माफ़ करें व हमें बताएं जिससे हम अपनी गलती सुधार सकें और यह वेबसाइट इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित है। हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि जानकारी सत्य है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने बुद्धि और विवेक का उपयोग जरूर करें। धन्यवाद।

यदि आप हमारी वेबसाइट के बारे में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कृपया बेझिझक हमसे Contact Us Page के माध्यम से संपर्क करें।